ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खोह, पीएचसी का किया निरीक्षण

Block, Chief, Medical, Officer ,, PHC, Inspection

Sep 9, 2020 - 20:12
 0
ब्लॉक  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खोह, पीएचसी का किया निरीक्षण

भरतपुर,राजस्थान 
डीग (9सितम्बर)- बुधवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी हिमांशु पाराशर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह,औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद गंदगी पर नाराजगी जताते हुए पीएचसी प्रभारी को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ पाराशर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोह  पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस  का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना सहित चिकित्सालयो़ की व्यवस्थाओं के बारें मे जानकारी ली।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow