करुणा क्लब ने दीपसज्जा प्रतियोगिता का किया आयोजन

Oct 31, 2023 - 12:36
 0
करुणा क्लब ने दीपसज्जा प्रतियोगिता का किया आयोजन

भीलवाड़ा ( राजकुमार गोयल ) करुणा अंतरराष्ट्रीय चेन्नई के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया कलां में संचालित करुणा क्लब के माध्यम से दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया| बच्चों ने  मिट्टी के दीपों पर भाँति-भाँति के रंगों और कॉलाज चिपकाकर विभिन्न दीपों को सुसज्जित किया। करुणा क्लब  प्रभारी श्री अशोक कुमार सेन ने  बताया कि विद्यालय प्रभारी व्याख्याता महावीर सुथार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया|  इस प्रतियोगिता में तेईस प्रतिभागियों ने भाग लिया।  

प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडल के द्वारा कलाकृतियों का निर्णय किया गया जिसमें प्रथम पूनम सेन, द्वितीय तनिशा सेन एवं तृतीय स्थान पर पायल तेली रहीं। सभी  विजेता को  विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा|प्रतियोगिता के निर्णायक व्याख्याता  महावीर सुथार,सतीश कुमार व्यास, अध्यापिका  अनिता मित्तल रहे|  इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चंद्र कुमावत ,  अनिल कुमार व्यास,विमल कुमार खटीक,  नीलम वर्मा, विद्यालय सहायक शेर मोहम्मद और कंप्यूटर  अनुदेशक आर्यन शर्मा उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के समापन पर सतीश कुमार व्यास ने कला की बारीकियों और रंगों के संयोजन के बारे में विद्यार्थियों का  मार्गदर्शन  किया |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................