पुलिस थाने में बदं अपने पति से मिलने आई महिला के साथ हेड कांस्टेबल ने की मारपीट

Nov 17, 2023 - 13:00
 0
पुलिस थाने में बदं अपने पति से मिलने आई महिला के साथ हेड कांस्टेबल ने की मारपीट

भिवाड़ी (मुकेश कुमार) भिवाड़ी के फूल बाग थाने में मार पिटाई के मामले में बंद अपने पति को मिलने आई एक महिला के साथ बुधवार की रात को थाने के एक हेड कांस्टेबल ने बुरी तरह मार पिटाई कर दी जिससे महिला को कमर सहित कई जगह पर अंदरूनी छोटे भी आई है। महिला ने भिवाड़ी थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोपों लगाए हैं ।

भिवाड़ी के सूरज सिनेमा की लेबर कॉलोनी में रहने वाली पूजा ने बताया कि उसके पति छोटू ने कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को 6000 रुपए उधार दिए थे दीपावली के बाद जब बुधवार की रात को उसका पति पड़ोसी से पैसे मांगने गया तो इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पड़ोसी ने उसके पति के सर पर वार कर दिया जिससे  उसके पति छोटू का सर फूट गया। इतने में ही किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर जाकर पूजा के पति छोटू और पड़ोसी को थाने लाकर बंद कर दिया। देर रात 8:00 बजे जब पूजा अपने पति का हाल-चाल जानने और मिलने थाने पर आई तो थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप यादव ने पूजा के साथ बुरी तरह मार पिटाई कर दी। पूजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की संदीप यादव ने उसे नीचे पटक कर लात घुसो और डंडों से मारा जिससे उसकी कमर सहित अन्य जगहों पर अंदरूनी छोटे आई है। जिस दौरान संदीप ने महिला की पिटाई की उस समय थाने में कोई महिला कांस्टेबल भी मौजूद नहीं थी। महिला डर गई और उसे संदीप ने धमका कर थाने से बाहर भगा दिया, पीड़ित महिला पूजा ने आरोप लगाया की संदीप ने उसके पति को झूठे मामले में फसाने की धमकी दी है साथ ही उसे भी झूठे मामले में बंद करने की बात कह कर धमकाया और डराया है। महिला जब गुरुवार को थाने में इस बात की शिकायत लेकर आई तो उसकी शिकायत भी किसी ने नहीं सुनी और उसे थाने से भगा दिया।  इस मामले को लेकर जब थाना अधिकारी वीरेंद्र पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई मामला नहीं है महिला झूठे आरोप लगा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है