अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया सीएससी मुंडावर का निरीक्षण

Jan 31, 2024 - 18:05
Jan 31, 2024 - 19:25
 0
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया सीएससी मुंडावर का निरीक्षण

खैरथल , राजस्थान 
      अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को प्रातः 10:40 बजे सीएससी मुंडावर का औचक निरीक्षण किया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अस्पताल पहुंचने के बाद सबसे पहले चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लैब में हो रही जांचों के बारे में जानकारी भी ली।

उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। अस्पताल की साफ सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव नियमित करने का निर्देश दिये। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................