गिरफ्तारी वारंट पर फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Apr 8, 2024 - 20:06
Apr 8, 2024 - 20:53
 0
गिरफ्तारी वारंट पर फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

शांन्ति भंग के आरोप में चार जनों को किया गिरफ्तार

 वैर भरतपुर ....महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा आरपीएस ,वृत्ताधिकारी वृत भुसावर धर्मेंद्र शर्मा आरपीएस के द्वारा स्थाई वारंटी ,इनामी बदमाश, एवं असामाजिक तत्व एवं अवैध हथियार तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान जनक सिंह उ॰नि॰ थानाधिकारी पुलिस थाना वैर द्वारा कार्यवाही की गई ।आज दिनांक 08.04 2024 को भूरी सिंह एएसआई मय जाप्ता द्वारा गिरफ्तारी वारंट से फरार चल रहे मुलजिम दीपचंद उर्फ बबलू पुत्र नत्थी जाटव उम्र 30 साल निवासी बयाना गेट वैर थाना वैर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया ।जिसे पेश न्यायालय किया गया।खिरकारी कुम्हेर गेट कस्वा वैर सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे असामाजिक तत्व अशोक पुत्र रघुवीर जाति माली उम्र 19 साल निवासी भुसावर गेट कस्वा वैर पुलिस थाना वैर जिला भरतपुर व दीपक सैनी पुत्र पिल्लो जाति माली उम्र 19 साल निवासी भुसावर गेट कस्वा वैर पुलिस थाना वैर जिला भरतपुर व पिल्लो पुत्र मंगल जाति माली उम्र 45 साल निवासी भुसावर गेट कस्वा वैर पुलिस थाना वैर जिला भरतपुर ,राहुल पुत्र राजेंद्र जाति माली उम्र 21 साल निवासी मैनावास कस्वा वैर पुलिस थाना वैर जिला भरतपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow