नारायणपुर में माता के जयकारों के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा

Aug 28, 2024 - 18:29
 0
नारायणपुर में माता के जयकारों के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा

सकट क्षेत्र के बाढ़  बंध का बास नारायणपुर से बुधवार को पपलाज माता सेवा समिति नारायणपुर के तत्वाधान में पपलाज माता की चतुर्थ पदयात्रा विधिवत झंडा पूजन के साथ शीतला माता मंदिर से रवाना हुई। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे पदयात्री विश्राम सैनी ने बताया कि पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पं पवन कुमार शर्मा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ झंडा पूजन करवाया। वही पदयात्रा को नाथलवाडा ग्राम पंचायत के सरपंच मुकेश मंडावरी एवं सकट सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने भाग लिया वही पदयात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे थे वहीं महिलाएं डीजे के भजनों की धुनों पर नाचते गाते चल रही थी। पद यात्रियों का जगह-जगह स्वागत कर उन्हें फल वितरित किए गए। पदयात्रा बांदीकुई सिकंदरा राजवास गढ़ रानोली व मोरोली होते हुए शुक्रवार को घाटा पपलाज माता मंदिर पहुंचेगी यहां पद यात्रियों द्वारा माता के मंदिर पर सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाकर माता के मंदिर पर गुरुवार को माता का रात्रि जागरण व शुक्रवार को दोपहर 12 बजे माता रानी को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया जाएगा। इस मौके पर विश्राम सैनी, महेंद्र सैनी, मोतीलाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................