पोषण जागरूकता कार्यशाला आयोजित

भरतपुर, 26 मार्च। (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार 26 मार्च को पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भरतपुर एवं डीग जिले के समस्त विभागीय बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला पर्यवेक्षकों, चिन्हित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा पोषण अभियान के अन्तर्गत कार्यरत मानव संसाधनों ने भाग लिया।
उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सिकरामाराम चोयल द्वारा कार्यशाला मे पोषण अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों तथा इससे जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी गई। गतिविधियों के संचालन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त पोषण शिक्षा, पोषण के पांच सूत्र, स्वच्छता, एनीमिया रोकथाम, मातृ शिशु स्वास्थ्य के तहत गर्भधारण करने से बच्चे के 6 माह पूर्ण होने तक की जाने वाली देखभाल के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। पोषण प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान अन्य महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमन्त्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना आदि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। योजना से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जाकर फील्ड कार्मिको का क्षमतावर्धन किया गया। कार्यशाला के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले फील्ड अधिकारियों एवं कार्मिको को सम्मानित भी किया गया।
कार्यशाला में उपनिदेशक डीग अर्चना पिप्पल, सीडीपीओ बयाना जितेन्द्र जिन्दल, रूपवास राहुल पाराशर, कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी, सेवर अनिल फौजदार, भरतपुर शहर कुष्ण कुमार शर्मा, नदबई महेन्द्र प्रताप सिंह एवं सीडीपीओ डीग इन्दू सक्सैना सहित धमेन्द्र गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, मधुवन सिंह, जीतेन्द्र कश्यप, अश्विनी माथुर मौजूद रहे।






