मकान में मिला वृद्ध का शव पुलिस ने की जांच शुरू

अलवर ,राजस्थान
अलवर एन ई बी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर टेंपो स्टैंड के पास एक मकान में साठ वर्षीय वृद्ध बलदेव सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस को उसकी पुत्री ने बताया कि वह सिरसा, हरियाणा का निवासी था और यहां अपनी बेटी-दामाद के पास रहता था। बाद में वह अलग मकान में शिफ्ट हो गया था। शव पुराना लग रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- अनिल गुप्ता






