मोदी सरकार के 11वर्ष पूरे हो जाने पर भाजपा की संकल्प सिद्धि मंडल कार्यशाला आयोजित

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से कस्बे के कारोठ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मंडल महामंत्री लोकेश रावत ने बताया कि संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री ऋषि राज शर्मा ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं सहित केंद्र की उपलब्धियां बताए हुए आये हुये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओ का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारी ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले से आए भाजपा पदाधिकारियों का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन लोकेश ने किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामाणी,नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया,जिला प्रवक्ता नरेश धानावत,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा,पूर्व मण्डल महामंत्री अजय यादव,प्रभु दयाल , प्रीति विजय,एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा,नवल सिंह,मुकेश जैमन, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मण्डल पदाधिकारी मौजूद थे।






