महवा पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश: फरार नकबजन, आबकारी अपराधी और वारंटी सलाखों के पीछे
महुवा (अवधेश अवस्थी)
महुवा थाना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना प्रभारीसीआई राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लंबे समय से फरार तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया दस माह से चोरी नकबजनी के मुकदमे में फरार योगेश गुर्जर उर्फ ढोला निवासी गुर्जर मोहल्ला महुवा को पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना पर दबिश देकर पकड़ा वहीं आबकारी अधिनियम के मुकदमे में दो माह से फरार साहब सिंह निवासी पाली थाना महुवा को भी दबोच लिया साथ ही थाना हाजा का वांछित गिरफ्तारी वारंटी अमरसिंह निवासी मेड़ा का पुरा सांथा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया इस पूरी कार्रवाई को सीओ महवा मनोहरलाल मीणाके निर्देशन में महुवा थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व मेंअंजाम दिया गया जिसमें हेड कांस्टेबल दीपक ,गम्भीर ,रविन्द्र, तथा कांस्टेबल राजेश ,तंवरसिंह ,और भागीरथ ने कड़ी मेहनत कर तीनों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया महुवा पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से फरार अपराधियों में खलबली मच गई है वहीं आमजन ने पुलिस की मुस्तैदी को सराहा और क्षेत्र में बढ़े भरोसे को साझा किया पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अपराधियों के लिए महुवा क्षेत्र में अब कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं रहेगा और ऐसी कार्यवाहियां भविष्य में और भी तेज़ी से चलती रहेंगी।