पंजाबी सभा खैरथल का शपथ ग्रहण समारोह 6 जुलाई रविवार को होगा आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) पंजाबी सभा खैरथल का शपथ ग्रहण समारोह 6 जुलाई रविवार को पंजाबी भवन माया कॉलोनी के परिसर में शाम 4 बजे होगा यह जानकारी पंजाबी सभा के प्रवक्ता पंकज खुराना ने दी पंजाबी सभा के अध्यक्ष भारत भूषण व सचिव कश्मीरी लाल छाबड़ा ने सभी पंजाबी भाइयों से अपील की है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए कार्यक्रम में भिवाड़ी टपूकड़ा तिजारा किशनगढ़ अलवर के पंजाबी समाज के अध्यक्षों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है पंकज खुराना ने बताया की 6 जुलाई रविवार को कार्य कारिणी की घोषणा व शपथ दिलाई जाएगी