गोविंदगढ़ अस्पताल को मिले 20 बेड: निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, व्यवस्थाओं के साथ निर्माण कार्य का जायजा लिया
अलवर के गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने विधायक कोष से स्वास्थ्य केंद्र को लगभग 7 लाख रुपए के 20 सेमी फोवलर बेड विद एबीएस, 20 अटेंडर बेंच 18X10 इंच, 20 बेडसाइड लॉकर और 20 IV स्टैंड दिए हैं। विधायक ने बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों को फल भेट किऐ। उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे सीसी ईंट खरंजा निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है।
विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि मेरा शुरू से ही अस्पताल को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास रहा है हम ग्रामीण परिपेक्ष से पले बड़े हैं और हर व्यक्ति उपचार के लिए जयपुर और दिल्ली नहीं जा सकता, जो शुरुआती प्राथमिक उपचार है वह हमारे यहां पर है चाहे वह गोविंदगढ़ हो, बड़ौदामेंव हो रामगढ़ अलावडा मुबारिकपुर नौगावां इसके प्रयास में हमने रामगढ़ को SPH उपजिला अस्पताल घोषित करवाया है इसलिए गोविंदगढ़ के ही अस्पताल को ही बेहतर करना करना होगा। गोविंदगढ़ में भी बेड़ो की वृद्धि हुई है इससे यहां पर स्टाफ बढ़ेगा और मरीजों को भी फायदा मिलेगा। हम लगातार प्रयासरत है हमें उम्मीद है व्यवस्था जल्द ही और सुदृढ़ होगी
अस्पताल में हमेशा ही सुधार की आवश्यकता रहती है यहां परिस्थितियों कुछ विपरीत रही और कुछ मॉनिटरिंग के अभाव में जो सुविधा होनी थी वह नहीं हो पाई हम सभी ने पूरे गांव वासियों के सहयोग से प्रयास किया है अभी बेड़ो की व्यवस्था की गई है भामाशाहों ने भी कूलर पंखों की व्यवस्था की है। हॉस्पिटल इनोवेशन का भी हम प्रयास कर रहे हैं चाहे वह रंगाई पुताई हो या मेंटेनेंस खिड़की दरवाजों से लेकर बैठने तक की व्यवस्था की जा रही है। इसकी पूर्ति के लिए अभी नगर पालिका गोविंदगढ़ के द्वारा आज यह कार्य करवाया गया है आज बेड सहित अन्य नए सामान का हैंडोवर किया गया है | कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक, अस्पताल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

