हनी ट्रैप जाल में फंसाकर आत्महत्या के लिए उकसाया, नर्सिंग ऑफिसर और महिला साथी गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि 8 मार्च 2025 को भरतपुर निवासी रोहिताश ने एक निजी अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें खुदकुशी की वजह बताई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शिवचरण गुजर और उसकी साथी महिला शारिका मेव (निवासी धोली दुब) ने मृतक को लगातार टॉर्चर कर एक प्लॉट की मांग की और उससे ₹15,000 भी वसूले। वहीं बताया कि दोनों आरोपी मृतक युवक की पत्नी के पास कॉल करके भी मानसिक रूप से दवाब बना रहे थे, मृतक के भाई ने घटना के बाद थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें बताया कि भाई को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था जिसके चलते उसने फांसी लगा ली ।इसी मानसिक दबाव में आकर रोहिताश ने जान दे दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस केस को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।