राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय टपूकड़ा में प्रवेश प्रारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) टपूकड़ा (औद्योगिक क्षेत्र तिजारा)। राजस्थान सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग से संचालित एवं एआईसीटीई मान्यता प्राप्त राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय टपूकड़ा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
महाविद्यालय में न्यूनतम फीस, नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। 10वीं पास छात्राएं एवं महिलाएं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त कर सकती हैं। 18 से 22 अगस्त 2025 तक सीधा प्रवेश लिया जा सकता है।
महाविद्यालय में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग (3 वर्षीय), ब्यूटी कल्चर (2 वर्षीय) और इंटीरियर डेकोरेशन (3 वर्षीय) जैसे कोर्स संचालित हैं। होण्डा इंडिया फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय में अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।अधिक जानकारी के लिए 9414701357, 9839277283 पर संपर्क किया जा सकता है।