शिव महापुराण कथा में सहयोग हेतू सबसे पहले आगे आया भीलवाड़ा का सेन समाज

Aug 18, 2025 - 13:01
 0
शिव महापुराण कथा में सहयोग हेतू  सबसे पहले आगे आया भीलवाड़ा का सेन समाज

भीलवाड़ा: (सत्यनारायण सेन) मेवाड़ की सबसे बड़ी श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 9 सितम्बर से 15 सितंबर तक मेडिसिटी ग्राउंड आज़ादनगर भीलवाड़ा में आयोजित हो रही है, इस कथा में सेन समाज भी तन, मन, धन से पूर्ण सहयोग करेगा सेन समाज के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ऊपरेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा की पहली बार भीलवाड़ा में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सान्निध्य में कथा आयोजित होगी! 

सेन समाज भी इस कथा में पूर्ण सहयोग करेगा रविवार को सेन समाज सामूहिक विवाह समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सेन MD RCDF DELHI OFFICE अध्यक्ष दुर्गालाल सेन (मांडल), भेरूलाल सेन (पांसल) गोपीलाल सेन (समेलिया), बाबूलाल सेन (सुभाषनगर), राकेश सेन (बनेड़ा), मनोहरलाल सेन, दुर्गालाल सेन, सुरेश सेन कुंडिया, सेन महिला प्रमुख गीता सेन, लीला देवी सेन, पुष्पा सेन, आशा सेन, शारदा सेन, रीना भाटी, कविता सेन, चेतना सेन सहित सैकड़ों समाजजन महंत बाबूगिरीजी महाराज से मिले और पूर्ण सहयोग का सभी ने आग्रह किया श्री शिव महापुराण कथा समिति के कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में आयोजन समिति के मंत्री बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, ललित सोमानी, राजेश कुदाल ने सभी का स्वागत किया सेन समाज की सभी मातृशक्ति से आग्रह किया की 8 सितंबर सायंकाल 4.00 बजे चित्रकूट धाम से कलश यात्रा निकलेगी जिसमें सभी मातृशक्ति राजस्थानी लाल चूंदड़ी पहन कर पधारे और आयोजन समिति जो भी व्यवस्था की जिम्मेदारी समाज को दे, उसको पूर्ण जिम्मेदारी से अतिथि देवों भव: से निभाए! बाहर से पधारेंने वाले सभी शिवभक्तों का भीलवाड़ा वासी अभूतपूर्व आतिथ्य करेंगे सभी का स्वागत आयोजन समिति की महिला अध्यक्ष पूर्व सभापति मंजू पोखरना ने व्यक्त किया!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................