नीले ड्रम में मिले शव की हत्या के आरोपी प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार

Aug 19, 2025 - 12:01
 0
नीले ड्रम में मिले शव की हत्या के आरोपी प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के एक घर की छत्त पर रखे नीले ड्रम में ईंट भट्टा पर मजदूरी करने वाले श्रमिक हंसराज उर्फ सूरज की हत्या कर उस पर नमक डालकर चादर से शव को ढक फरार होने वाले दोनों आरोपी मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी अलावडा में भट्टे पर तीन बच्चों सहित मोटरसाइकिल से काम की तलाश में कमल ईंट भट्टे पर पहुंचे जहां पर 
इस पर भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने उनसे उनका परिचय और पूर्व में कंहा कार्य किया है इस बारे में जानकारी मांगी तो वह दोनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से वापिस रामगढ़ की तरफ जाने लगे। 
भट्टे पर काम करने वाले श्रमिकों और मुनीम को समाचार पत्र में खबर के अनुसार यह दोनों लोग और साथ में आए बच्चों से संदेह हुआ कि कंही यह वही तो नहीं। और संदेह होने पर तुरंत अलावडा पुलिस को सूचना दी गई और उनका पीछा किया ।अलावडा चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मांदला मोड के समीप पकड़ लिया और पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसके बाद पुलिस उन्हें  अलावडा चौकी ले  गई।
अलावडा पुलिस की सूचना पर  दोनों मुलजिमों और महिला के बच्चों को किशनगढ़ थाने से  आए एसएचओ जितेंद्र सिंह और साथ आए पुलिस जाप्ते द्वारा गाड़ी में बैठा किशनगढ़ थाने ले गई। जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में पता चला की जितेन्द्र शर्मा ने 5जुलाई2025 को ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले हंसराज को अपने घर पर किराए पर रहने के लिए ले आया जहां पर उसने हंसराज को शराब पीने की लत डाल कर उसकी पत्नी से प्रेम संबंध की पींगे बढ़ा ली और पति हंसराज को रोडा समझते हुए हत्या कर शव को ड्रम में डाल कर तीन बच्चों और सुनीता उर्फ लक्ष्मी को लेकर भाग निकला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................