नौगांवा रामकला मंच की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन
नौगावां (छगन चेतीवाल) रामकला मंच नौगावां की बैठक का आयोजन बस स्टैंड स्थित सनातन धर्मशाला के प्रांगण मे किया गया। बैठक मे पूर्व कार्यकाल का आय व्यय का बयौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों के द्वारा रामकला मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र सोनी कों प्रधान, योगेश सैनी कों सचिव, मुकुट गोयल को कोषाध्यक्ष, पंडित राधेश्याम व पंडित चिरंजी लाल शर्मा को संरक्षक सहित अन्य पदों पर कार्यकरणी नियुक्त की गई। प्रधान राजेंद्र सोनी ने बताया की सभी सदस्यों ने एकराय होकर 19 सितंबर से श्रीरामलीला मंचन का निर्णय लिया गया। जो 3 अक्टूबर तक नई-नई ड्रेस आभूषणों के साथ चलेगी बैठक के दौरान श्री राम कला मंच में राम बारात आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें नई-नई झांकियां शाहिद बैंड बाजों के द्वारा राम बारात निकाली जावेगी। बैठक के दौरान रमेश जांगिड़, सोनू जैन दुष्यंत जांगिड़, रामू सैनी, हेमचंद जांगिड़, अजय सैनी, पप्पू सैनी, काके छाबड़ा, मान सिंह, मनोज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

