बच्चे को लेकर कहां तक पहुंची स्कूल बस, घर बैठे देख सकेंगे अभिभावक

Aug 19, 2025 - 13:57
 0
बच्चे को लेकर कहां तक पहुंची स्कूल बस, घर बैठे देख सकेंगे अभिभावक
प्रतिकात्मक छवि

जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में राज्य परिवहन विभाग ने सभी स्कूल के प्रबंधकों को विद्यालयों की बसों वाहनों पर जीपीएस सिस्टम कैमरा और मोबाइल नंबर लिंक करने के आदेश प्रसारित किए हैं। इसको शीघ्र ही लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अभियान चलाकर सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम और मोबाइल नंबर लिंक किया निरीक्षण किया जाएगा।
 राजस्थान में परिवहन विभाग की तरफ से बच्चों को उनकी सुरक्षा के लिए एक नया कदम उठाया गया है।  स्कूली वाहनों पर जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। जीपीएस सिस्टम और वाहनों की कनेक्टिविटी अभिभावकों से सीधे जुड़ेगी और  लोगों का मोबाइल नंबर भी जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा जीपीएस सिस्टम के माध्यम से वाहनों की जानकारी अभिभावकों को उपलब्ध होगी।
परिवहन विभाग ने सभी स्कूल के प्रबंधकों को  यह नियम स्कूली वाहनों पर लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अभियान चलाकर सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम और मोबाइल नंबर लिंक किया जाना अनिवार्य है।वर्तमान समय में मान्यता प्राप्त गैर मान्यता विद्यालय के पंजीकृत वाहनों पर अन्य उपकरणों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी अनिवार्य है। 
अभिभावको कहना है कि कैमरे और जीपीएस सिस्टम इंस्टॉल हो जाने पर राज्य सरकार एवं परिवहन विभाग का यह कदम  बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................