बछ बारस पर देवरिया बालाजी गौशाला में महिलाओं ने की गाय के बछड़े की पूजा

Aug 20, 2025 - 13:45
 0
बछ बारस पर देवरिया बालाजी गौशाला में महिलाओं ने की गाय के बछड़े की पूजा

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा शहर में प्रसिद्ध तीर्थ धाम देवरिया बालाजी मंदिर परिसर स्थित गौ शाला में बुधवार को बछ बारस श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह मंगल गीत गाते हुए गाय व बछड़े के भाल पर तिलक लगाकर विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया। गायों को चूनरी ओढ़ाई और बछ बारस की कथा का श्रवण किया। साथ ही अपने बेटों की लम्बी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना की। 
 देवरिया बालाजी गौशाला में पूजा करने आई कीर्ति सैनी ने बताया कि मान्यता है कि बछ बारस करने से बेटों की उम्र लम्बी होती है और उनके जीवन में खुशहाली रहती है। साथ आई महिलाओं में कमला देवी माली, दिव्या स्वर्णकार ने बताया कि आज के दिन बछ बारस पर गाय के दूध से बने उत्पादो का उपयोग नही किया जाता है। इस दिन गेहूं और चाकू एवं धारदार किसी चीज से कटी हुई वस्तु का इस्तेमाल नही किया जाता है। इसके स्थान पर बाजरा या मक्का से बनी खाद्य वस्तुओं अंकुरित चना, मूंग-मोठ की सब्जी का उपयोग होता है। जिसका पूजन के बाद परिजनों के साथ महिलाओं ने आनन्द साथ ग्रहण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................