बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर रहें -जिला कलक्टर

Aug 20, 2025 - 13:48
 0
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर रहें -जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।  
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय का यही विजन है कि बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जाए। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के संबंध में भूमि आवंटन/उपलब्धता/चिन्हीकरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने उक्त कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आमजन के हित में कार्य करना प्राथमिकता हो और इसके लिए सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें।  
जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चन को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाए। 
उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभागाधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। अधिकारी अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता और सजगता से करें और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा अनुसार आवश्यक भूमि का चिन्हीकरण समय पर कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और भूमि चयन करते हुए आमजन कि सुविधाओं और पहुंच का ध्यान रखें।
विभागीय बजट घोषणाओं पर की चर्चा
जिला कलक्टर ने संयुक्त निदेशक पर्यटन से बजट घोषणा 2024-25 के तहत भरतपुर के दाऊ मदनमोहन मन्दिर पर पार्किंग स्थल सहित विभिन्न सुविधायें विकसित करने के लिये कार्यकारी एजेंसी बीड़ीए को बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरतपुर में पदम हवेली का जीर्णाेद्धार कार्य, श्री बालानंद जी-भरतपुर के धार्मिक स्थल के जीर्णाेद्धार एवं विकास कार्य, अटारी में गोविन्द स्वामी पेनोरमा, श्री गोकुला जाट पेनोरमा, राजा खेमकरण पेनोरमा निर्माण, किशोरी महल, वैर का सफेद महल, प्रताप फुलवाडी, बांके बिहारी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर एवं झील का बाड़ा में कैलादेवी मंदिर व के विकास कार्य और नाइट ट्यूरिज्म भरतपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों हेरिटेज स्मारकों पर आवश्यक आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने पर्यटकों के लिए बन्ध बारेठा बाँध के निकट ग्राम महमदुपरा में जूलॉजिकल पार्क एवं सलीम अली सेंटर के साथ ही एक्वेरियम की स्थापना करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिए। उन्होंने एसीईओ को निर्देश दिये की विधायक जनसुनवाई केन्द्र के लिए सबन्धित विधायकों से वार्ता कर भूमि आवंटन हेतु अनुशंषा प्राप्त करंे।
उन्होंने जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण हेतु यूनिट्स एवं लैब की स्थापना ,मृदा परीक्षण हेतु एग्री क्लिनिक, मेडिकल कॉलेज में स्पाइनल इंजरी सेंटर, विज्ञान केन्द्र, डिजिटल तारामंडल की स्थापना, आरबीएम अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य को लेकर सम्बधित अधिकारियों से फीड़बैक लिया। उन्होंने नदबई भरतपुर में ईडब्लूएस छात्रावास के शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भरतपुर में रेजीडेंशियल गर्ल्स स्पोर्टस इंस्टीट्यूट निर्माण कार्य और बालिका सैनिक स्कूल, आदर्श वेद आवासीय विद्यालय, अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर, बाणगंगा, गंभीर एवं रूपारेल नदियों से निकलने वाली फ्लड ड्रेन, फीडर कैनाल रेग्युलेटरों के जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण एवं बांध रेनोवेशन कार्य विकास कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी  विभागीय अधिकारियों को अपने बजट धोषणाओं में प्रगति लाने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार एवं भूमि आवंटित, डीपीआर बनाने, निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में डीएफओ मानस सिंह ,अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, एसीईओ विनय मित्र, जल संसाधन अधीक्षण अभियंता बनय सिंह, पीएचईड़ी नरेन्द्र वर्मा, पर्यटन संयुक्त निदेशक संजय जौहरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................