बिहार दरभंगा प्रकरण को लेकर राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी थाने में एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने करवाई रिपोर्ट दर्ज
पाली/राजस्थान (राकेश कुमार लखारा)
पाली: बिहार के दरभंगा जिले में गत दिनों दिनांक 27/08/2025 को राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा एवं मोहम्मद नौशाद सहित अन्य व्यक्तियों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माताजी के लिए आपत्तिजनक , गाली गलौज व अपमानजक शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिससे देश के प्रधानमंत्री, उनकी माताजी एवं करोड़ों भारतीय नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं देशभर की संपूर्ण मातृशक्ति को अपमानित करने का कुकृत्य किया है । उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया समाचार आदि के जरिए पूरे देश सहित हमारे क्षेत्र पाली जिला, राजस्थान में भी वायरल होने से जनभावनाओं को ठेस पहुंची, आक्रोश फैला है तथा शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना बनी है । उक्त आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा , कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद नौशाद सहित मंचासीन सह अपराधियों के खिलाफ राजस्थान में पाली जिले के सादड़ी थाने में भाजपा नेता एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई । एडवोकेट विनोद मेघवाल, पूर्व सरपंच मांगीलाल चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण राईका, उपाध्यक्ष एडवोकेट दीपक श्रीमाली, भाजपा नेता अनिल बोहरा, एडवोकेट कैलाश हिंगड, एडवोकेट शुभम गहलोत भी साथ रहे ।


