करियर वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं को दिया मार्गदर्शन

Sep 1, 2025 - 12:32
 0
करियर वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं को दिया मार्गदर्शन

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) 
        राजकीय महाविद्यालय खैरथल में आई क्यू ए सी समिति तथा करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट समिति के तत्वावधान में युवाओं को भविष्य में बेहतर करियर अपनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से करियर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि अगस्त माह में भी यह कार्यशाला आयोजित हुई थी, इसी कार्यशाला के द्वितीय चरण में युवाओं ने इंटीरियर डिजाइनर आँचल से रचनात्मक लेखन की दिशा में क्रिएटिव जर्नल बनाना सीखा, सच्ची सहेली एनजीओ की सदस्य गरिमा ने युवाओं को सिनेमा के माध्यम से जीवन के सूत्र समझने के लिए प्रेरित किया, अमेरिका की विश्वस्तरीत स्प्रिंकलर कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विधि ने युवाओं को अपने दायरे बाहर निकलकर शोध के माध्यम से नवीन करियर विकल्पों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया, कोलम्बिया विश्वविद्यालय के स्कॉलर अंकित अनिल ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें विश्वस्तरीय महाविद्यालयों में अध्ययन के लिए प्रवेश लेने या किसी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए एक प्रोफेशनल सी.वी. तथा कवर लैटर बनाने की तकनीक से परिचय करवाया। समन्वयक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि कुल चार सत्रों में चले प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने खुलकर संवाद किया और अपनी अनेक समस्याओं को साझा किया तथा सन्दर्भ व्यक्तियों द्वारा उनका समाधान भी किया गया। महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रिंकी, युक्ता, तुषिता, संजना आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग संकाय सदस्य मीठालाल रैगर तथा विक्रम सिंह ने दिया।  कार्यशाला में हीना, भारती, मुस्कान, अंजली, रिया, खुशी, खुशबू, भूपेंद्र सहित लगभग एक सौ विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................