श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा गो माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए मुख्य मंत्री को दिया पत्र
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट टोडा नागर तहसील लक्ष्मणगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा गो माता को राज्य माता का राजस्थान में दर्जा प्राप्त हो। इसके लिए मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र दिया है।पत्र में कहा कि बहुसंख्यक हिंदू समाज के लोग गो माता को राज्य में राज्य माता के पद पर प्रतिष्ठित देखना चाहते हैं। इसके लिए आपको राज्य में गो माता को राज्य में राज्य माता घोषित कर देना चाहिए। अभी गोमाता केवल अघोषित रूप से है इसे गो माता घोषित करने की आवश्यकता है । जिससे बहु संख्यक हिंदू आस्था को बल मिल सके । पत्र में कहा कि लगभग दो हजार लोगों ने गो माता को राष्ट्र माता के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर अपनी सहमति प्रदान की है। साथ ही लगभग साठ विधायकों ने अपनी मुख्य मंत्री को सहमति दी है, कि गो माता को राज्य में राज्य माता का दर्जा दिया जाए पत्र में सरपंच, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं विद्यालयों द्वारा भी गो माता को राज्य माता एवं राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने की मांग की है । ट्रस्ट के कार्यकर्ता केदार नाथ शर्मा ने बताया कि गो माता के लिए हस्ताक्षर अभियान जारी है। ट्रस्ट द्वारा एक लाख हस्ताक्षर द्वारा गो माता को राज्य माता, इसके बाद राष्ट्र माता के पद पर आसीन कराने का लिए संघर्ष हमारा जारी रहेगा ।


