आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) बिचँगावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आरोग्यं परमं धनम् राजकीय आयुर्वेद औषधालय बिचगावा में योग प्रशिक्षिका गीता शर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया । सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण योगिक स्टेप्स का एक कोम्बो पैक है। इससे सभी तरह के व्यायाम हो जाते हैं शरीर लचीला बनता है रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है तथा मानसिक स्वास्थ्य दुरस्त रहता है । इस अवसर पर चिकित्सक चेतन प्रधान, वरिष्ठ कम्पाउण्डर गूजर खान, दुष्यंत कुमार शर्मा जाह्नवी दीक्षित, डार्विन रामचरण योगी नरेश आदि मौजूद रहे ।

