घट स्थापना के साथ 10दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ शुरू
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे के बस स्टैण्ड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ 10 दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत हुई। ओम शिव कावड़िया मंडल के सौजन्य से हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में ताराचंद मित्तल व महेश गोयल के यजमानत्व में पूजा अर्चना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव 7 साल बाद पुनः शुरू हुआ है। दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 9 व सांय 9 बजे आरती होगी। सांय 7 से 9 बजे तक कथावाचक के द्वारा प्रवर्चन सुनाएं जाएंगें। रात्रि में आरती के बाद में गरबा-डांडिया नृत्य होगा। इस दौरान राजेश नेमीवाल, सीताराम अग्रवाल, जितेन्द्र शाह, भोलाराम शाह, कमल खैराड़ी, दिनेश शर्मा शाकम्भरी वाले, रमाकांत मित्तल, किशोर कुमार, महेश मुनका, विक्रम सैनी, कृष्ण अग्रवाल, महेश खैराड़ी, विमल बंसल, हिमांशु खैराड़ी, मनोज शाह, ललित सोनी, विष्णु मित्तल, योगेश मित्तल आदि सेवाएं दे रहे है।


