कृषि महाविद्यालय पर मनाया 93वाँ वायु सेना दिवस

Oct 8, 2025 - 13:34
 0
कृषि महाविद्यालय पर मनाया 93वाँ वायु सेना दिवस

भरतपुर, 08 अक्टूबर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर बुधवार को 93वाँ वायु सेना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि वायु सेना दिवस 2025 की थीम भारतीय वायु सेना-सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर है। उन्होंने बताया कि यह वायु सेना दिवस ऑपरेशपन सिंदूर के वीर योद्धाओं को समर्पित है। दुनिया में भारत के पास चौथी सबसे बडी वायुसेना है। हमारी वायु सेना के पास 1700 से ज्यादा एयर क्राफ्ट और 1 लाख 40 हजार से ज्यादा सैनिक व कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास गरूड कमांडों फोर्स भी है, जिसे आतंकवादी मुठभेड तथा बचाव एवं राहत कार्याें में प्रयोग किया जाता है। भारत के सभी युद्धो में वायु सेना की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर और अभी हाल में ऑपरेशन सिंदूर हमारे जवानों की शौर्य गाथा है। 
डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि 12 वीं के बाद वायु सेना में भर्ती की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा देकर चयनित हो सकते हैं। अभ्यर्थी की उम्र 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मेंथ्स में 12 वीं पास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 वीं पास अग्निवीर वायु भर्ती में भी शामिल हो सकते हैं। इंजीनियरिंग में स्नात्तक अभ्यर्थी एयरफोर्स एकेडमी के जरिये फ्लाइंग ब्रांच में जा सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद ग्राउण्ड ड्यूटी नॉन टेक्नीकल ब्रांच में भर्ती की जाती है। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................