राष्ट्रीय वित्त निगमों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Oct 8, 2025 - 13:35
 0
राष्ट्रीय वित्त निगमों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
भरतपुर, 08 अक्टूबर। राष्ट्रीय वित्त निगमों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं में ऑनलाइन ऋण आवेदन करने की तिथि संशोधित करते हुये पूर्व में जारी 30 सितम्बर से बढाकर अब 31 अक्टूबर की गई है।
परियोजना प्रबंधक राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम ने बताया कि राष्ट्रीय वित्त निगमों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं में पात्र व्यक्ति 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऋण आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक आशार्थी ई-मित्र पर जाकर एसएसओ आईडी से अनुजा निगम के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिसके साथ आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अदेय प्रमाण पत्र 50 रूपये के स्टाम्प पर), आय प्रमाण पत्र (बीपीएल होने पर राशन कार्ड अनिवार्य है) स्कैन करने होंगे। ई-मित्र एवं आवेदक आवेदन करने से पूर्व योजनाआंे की अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 57 में सम्पर्क कर सकते है।
  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................