नदबई में 18 को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा...डीएम व एसपी ने सभास्थल का किया निरीक्षण

सभास्थल व हैलीपैड़ का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश, कृषि मंडी परिसर में मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा

Oct 13, 2025 - 23:02
 0
नदबई में 18 को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा...डीएम व एसपी ने सभास्थल का किया निरीक्षण

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नदबई में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर,  जिला कलेक्टर कमर चौधरी व पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने मंडी परिसर में प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, हैलीपैड़ का निरीक्षण करते हुए पार्किंग व सभा में भीड़ की सुविधाओं को लेकर चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नदबई आने के चलते जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा। कृषि मंडी परिसर में निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए सभास्थल पर लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा। वहीं, मुख्य बाजार में जाम से राहत को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि, 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नदबई दौरे के साथ ही कृषि मंडी परिसर में जनसभा का  प्रस्तावित है। इस दौरान बीडीए कमिश्नर कनिष्क कटारिया, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, एडीशनल एसपी रामगोपाल, सीओ अमर सिंह राठौड़, एसडीएम गंगाधर मीणा, एसई पीडब्ल्यूडी आरसी मीणा, निगम अधिशाषी अभियंता बीएल गुप्ता, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................