गाड़ी फंसने पर गाड़ी छोड़कर भागे बकरी चोर, गोठड़ा पुलिस ने गाड़ी को किया जप्त, बकरियां बरामद
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) चिराना के उदयपुरवाटी रोड़ पर गिरीराज कालोनी के सामने कच्चे रास्ते पर जमा कीचड़ में एक स्विफ्ट गाड़ी फंस गई जिसको मौक़े पर ही गाड़ी चालक छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जाकर देखा तो गाड़ी में एक व गाड़ी कि डीग्गी में से पांच बकरीयों को बाहर निकाला। सभी बकरियों के मुंह पर टेप चिपका कर बंद किया हुआ था । ग्रामीणों कि सुचना पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौक़ा मुआयना किया ।
गाडी कि तलाशी में दो अलग-अलग नम्बर प्लेट भी मिली है। आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से बकरी चोरी करने वाला गिरोह इस क्षैत्र में सक्रीय है काफी बकरीया चोरी हुई थी मगर आज तक उनका पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने चोर गिरोह को जल्दी ही गिरफ्तार करने कि मांग रखी है। पिछली अन्य बकरी चोरी कि घटनाओं पर भी पुलिस ने जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। गाडी को पुलिस गोठड़ा थाना में लेकर गयी है।