सबलगढ़ बनेठी में 11 सूत्रीय मांगों पर गुर्जर समाज ने एकत्रित होकर सभी मांगों का किया समर्थन

Oct 14, 2025 - 12:29
 0
सबलगढ़ बनेठी में 11 सूत्रीय मांगों पर गुर्जर समाज ने एकत्रित होकर सभी मांगों का किया समर्थन

मुंडावर (देवराज मीणा) सबलगढ़ बनेठी में गुर्जर समाज द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को लागू की गई 11 सूत्रीय प्रस्ताव मांगों को लेकर ग्रामवासियों की पंचायत की गई जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने सर्व सहमति से 11 सूत्रीय प्रस्तावों को स्वीकार करने व तुरंत प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया ताकि समाज सर्वांगीण विकास के पद पर आगे बढ़ सके समाज में चल रही कुप्रथा दहेज, नशा, कर्ज जैसी प्रथाएं समाप्त हो सके और समाज आगे बढ़ सके और गांव की एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिल सके जो न केवल समाज सुधारक की दशा में एक मजबूत कदम है बल्कि आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा स्रोत भी सिद्ध होगा इस गांव की पहल से समाज में सकारात्मक सोच और आत्म सम्मान की भावना और प्रबल होगी इसमें किसान नेता राजेश पायलट और कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया अच्छा स्वास्थ्य अच्छी शिक्षा पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज का नारा लगाया गया इस दौरान राम सिंह हवलदार ,गले सिंह उप सरपंच, रामनिवास सूबेदार ,मंगल सिंह ,मूलचंद ,सतवीर गराटी ,हनुमान कमांडेड ,लालमन ,जीत सिंह, दाताराम,प्रकाश,मानसिंह ,विकास  ,राजू, कमल गराठी ,सुनिल,हिरेलाल हवलदार,एड कप्तान गराठी, आदि व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................