सात स्वर्ण पदक जीत शुभम बने सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट व विजेता ट्रॉफी डीईओ को भेंट की
गुरला:(बद्रीलाल माली) सोफिया कॉलेज अजमेर में आयोजित 38 वीं अंतरमहाविद्यालयी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के जिमनास्ट शुभम ने शानदार प्रदर्शन कर आलराउंड का खिताब जीता । जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव मुकेश कुमावत ने बताया कि शुभम सुवालका ने फ्लोर एक्सरसाइज, पॉमल हॉर्स, वोल्टिंग टेबल, रोमन रिंग्स, हाई बार व पेरेलल बार सभी छह उपकरण पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते व सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट का खिताब अपने नाम कर सात स्वर्ण पदक जीत भीलवाड़ा का नाम रोशन किया । राहुल सुवालका ने पेरेलल बार, पॉमल हॉर्स, वॉल्टिंग टेबल पर द्वितीय व हाई बार पर तृतीय स्थान प्राप्त कर ऑलराउंड तृतीय व संजय माली ने फ्लोर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
हाल ही में सरूपगंज सिरोही में आयोजित 69 वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में छात्र 17 वर्ष प्रथम व छात्र 19वर्ष वर्ग द्वितीय स्थान की विजेता ट्रॉफी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेन्द्र गग्गड़ को तेजकरण बहेडिया, रोशन लाल देवपुरा, मूल चन्द बहरवानी, मुकेश कुमार सेन की उपस्थिति में दलनायक मुकेश कुमावत, ओम प्रकाश चौधरी, महेश टाक, कृष्णकांत टाक ने भेंट की ।
इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष जन्मेजयदेव सिंह, उपाध्यक्ष महेश टाक, कृष्ण कान्त टाक, कालू सिंह राव, गोविंद प्रसाद तेली, कृष्ण गोपाल पाराशर, यशवंत व्यास, दिलीप टाक, यास्मीन ख़ान, नीता जीनगर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी ।


