जिला यूनेस्को एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, वसुधैव कुटुम्बकम से ही विश्व का कल्याण संभव है: माली
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यूनेस्को आयोजित करेगा दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025
गुरला: (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा वसुधैव कुटुम्बकम से ही विश्व का कल्याण संभव है। विश्व कल्याण के लिए सामाजिक, शैक्षिक चेतना व सांस्कृतिक उन्नयन जरूरी है। यह काम विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को करने में जुटा हुआ है। यह विचार स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में व्यक्त किये। नेहरू रोड स्थित सिटी कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता जिला यूनेस्को एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने की।
एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि बैठक में यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा आगामी दिनों में सामूहिक दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025 को आयोजित करने को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अतिशीघ्र एक निर्णायक कमेटी का भी गठन किया जायेगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों एवं सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बच्चों को नये वस्त्र व मिठाईयां बांट कर क्लब के सदस्य उनके साथ ही दो दिवसीय दीपावली समारोह मनायेंगे। बैठक में यूनेस्को के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। और सभी की सहमति से दीपावली बाद नई जिला कार्यकारिणी गठन करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कार्यकारिणीअध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, श्रीमती पुष्पा सुराणा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सहकोषाध्यक्ष हरनारायण माली, वरिष्ठ सदस्य विद्यासागर सुराणा, संगठन सचिव कमलेश जाजू, निदेशक रामचन्द्र मूंदड़ा, डॉक्टर शांतिलाल छापरवाल, विजय शंकर शर्मा, राधा अग्रवाल ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।