गोविंदगढ़ :कार्मिक विभाग के उप शासन सचिव व परिजनो पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
गोविंदगढ़ (अलवर)
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्मिक विभाग के एडीएम रैंक अधिकारी हाकम खान और उनके परिजनों पर 21 अक्टूबर 2025 को हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्मिक विभाग के एडीएम रैंक अधिकारी हाकम खान गोविंदगढ़ क्षेत्र के फाहरी गाँव निवासी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को आरएएस हाकम खान ने रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराकर बताया था कि वो इमरती का बास में बीमार अपने जीजा से मिलकर बेटे नसीम खां, भतीजा आसिफ खां, पत्नी जरीना बानो के साथ कार से वापस अपने गांव फाहरी जा रहे थे। जैसे ही थाना क्षेत्र के ईटेड़ा गांव में करीरिया गांव की तरफ 200 मीटर निकले तो सड़क पर 3 बाइक पर आए 10-12 लोग खड़े थे। उनको बचाने के लिए कार को साइड में ली तो दूसरी तरफ से तीन युवकों ने अपनी बाइक को अचानक कार के सामने गिरा दिया। वो कार से बाहर निकलते तो शराब के नशे में धुत्त बदमाशों ने उनकों पकड़ लिया और बेहरमी से लात-घूसों से मारपीट की। बदमाशों ने आरएएस उप शासन सचिव हाकम की पत्नी जरीना से मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए और कार में रखे 39 हजार रुपए चोरी कर लिए। पत्नी के गले से चेन भी गायब है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला व चोरी के आरोपी विश्वेन्द्र (26) पुत्र जगन मीना व नंदलाल (32) पुत्र राधेश्याम मीना निवासी ईटेड़ा पुलिस थाना लक्ष्मणगढ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


