खरीदारी करने आई सरकारी शिक्षिका के बैग से 15 हजार रुपये हुए चोरी :घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Oct 24, 2025 - 12:28
 0
खरीदारी करने आई सरकारी शिक्षिका के बैग से 15 हजार रुपये हुए चोरी :घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

भरतपुर( शशिकांत शर्मा)  जिले में बयाना कस्बे के छोटा बाजार में गुरुवार दोपहर खरीदारी करने आई एक सरकारी शिक्षिका के बैग से 15 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी की वारदात फुटवियर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षिका (गुलाबी कुर्ता पहने हुए) अपने भतीजे के साथ चप्पल खरीदने में व्यस्त थीं। तभी उनके पास खड़ी एक महिला (सफेद कुर्ता पहने हुए) ने बड़ी सफाई से बैग की चेन खोलकर पर्स निकाल लिया, जबकि उसके दो पुरुष साथी आसपास घूमते नजर आए। पीड़िता प्रियंका गुर्जर (28) ने बताया कि वे ब्यावर में शिक्षिका हैं और भाई दूज के मौके पर अपने मायके लालबाग कॉलोनी, बयाना आई हुई थीं। खरीदारी के दौरान उन्होंने दुकान से लौटते समय 15 हजार रुपये वाला पर्स बैग में रखा था। घर पहुंचने पर जब बैग खोला, तो पर्स गायब मिला। घटना का एहसास होते ही प्रियंका वापस दुकान लौटीं और सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें चोरी की पूरी वारदात दर्ज थी। कोतवाली थाना प्रभारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि शिक्षिका ने मौखिक शिकायत दी है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने संदिग्ध महिला के फोटो और वीडियो आसपास के थानों में भेज दिए हैं। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................