खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत् हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन

Oct 30, 2025 - 11:51
 0
खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत् हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन

खैरथल  (हीरालाल भूरानी )  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में  नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत  एक विशेष  व्याख्यान का आयोजन किया गया । आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत हार्टफुलनेस मेडिटेशन और योगा संस्थान के स्वंसेवक दिनेश कुमार शर्मा ने  विद्यार्थियों  को नशे से होने वाले विभिन्न   दुष्परिणामों व नशा  मुक्त  समाज  का  निर्माण  कैसे  हो? की  जानकारी दी | साथ ही शिवलाल, स्वयं सेवक हार्टफुलनेस, ने छात्रों को  को अपने आस पास के वातावरण को नशामुक्त रखने की अपील की।
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे  नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के  तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को  नशा मुक्त वातावरण से अवगत कराया  गया । कार्यक्रम के  संचालक राजवीर  सिंह मीणा ने  बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति ध्यान शिविर एवं  नशा मुक्ति शपथ ग्रहण  का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के  दौरान   संकाय सदस्य डॉ.दीपक अहलावत,डॉ. दीपक कुमार, सरस्वती मीणा, साक्षी  जैन, मीठालाल रैगर और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, आशीष  शर्मा,प्रभुदयाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है