कांग्रेस नेता रविंद्र भड़ाना के पिता की शौकसभा में उदयपुरवाटी से सैकड़ो लोग हुए शामिल
उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में चीरचिटा है भड़ाना का पैतृक गांव
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कांग्रेस नेता रविंद्र भड़ाना के पिता अग्रसेन गुर्जर की शोकसभा में उदयपुरवाटी से 300 किलोमीटर उत्तरप्रदेश के बागपत में बड़ी संख्या में लोग शोक सभा में शामिल हुए। कांग्रेस नेता रविंद्र भडाना से आज भी उदयपुरवाटी क्षेत्र वासियों का अटूट रिश्ता बरकरार है। उदयपुरवाटी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोग उत्तर प्रदेश में रविंद्र भड़ाना के पैतृक गांव चिरचिटा में पहुंचकर शान्तुना दे रहे हैं। इस दौरान उदयपुरवाटी व झुंझुनूं सहित राजस्थान के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग शोक सभा में शामिल हो रहे हैं।इस मौके पर बुधवार को उदयपुरवाटी से मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा गुर्जर समाज के नेता शीशराम खटाना, समाजसेवी राजेश खटाना, शीशराम चौहान चंवरा ,बजरंग पहलवान, सेवानिवृत सागरमल खटाना, रामावतार सूबेदार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद मंडावरा, शीशराम मंडावरा, जेपी गुर्जर, अजय पटवारी पूर्व सरपंच रोहिताश गुर्जर , राजूदास ,अजय पटवारी, नरेश कसाणा,देबूराम खोह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


