प्रदेश में भवन-सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए शनिवार से विशेष अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देश 1 से 30 नवंबर तक चलेगा सघन निरीक्षण अभियान मुख्य सचिव ने वीसी में दिए जिला कलक्टर्स को सघन मॉनिटरिंग के निर्देश

Oct 30, 2025 - 11:52
 0
प्रदेश में भवन-सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए शनिवार से विशेष अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में भवन व सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शनिवार से प्रदेशभर में एक माह तक सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जायेगा।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश में इस अभियान में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, स्वायत शासन विभाग और समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए निरीक्षण समितियों के गठन के बारें में आदेश जारी किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने गुरुवार को शासन सचिवालय से वीसी के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। 
तीन समितियां करेगी गहन निरीक्षण
निरीक्षण अभियान की सफलता के लिए सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन तथा समग्र शिक्षा अभियान के भवन कार्यों के निरीक्षण के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर्स को तीन निरीक्षण समितियों के गठन निर्देश दिए गए हैं। ये समितियां सघन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेंगी। कलक्टर अपनी अनुशंषा के बाद संबंधित विभाग के प्रभारी सचिव को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के निरीक्षण के लिए समिति
इसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों के लिए संभाग के अधीन अन्य वृत्त से अधीक्षण अभियन्ता, व संभाग के अधीन अन्य जिले के गुण नियंत्रण खण्ड से अधिशाषी अभियन्ता की समिति गठन के निर्देश दिए गए हैं। 
नगरीय क्षेत्र के कार्यों के निरीक्षण के लिए समिति
इसी प्रकार नगरीय विकास एवं आवास व स्वायत्त शासन विभाग के कार्यों के लिए अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (संबंधित वृत्त), अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (गुण नियंत्रण खण्ड), अधिशाषी अभियन्ता, स्वायत्त शासन/नगरीय विकास एवं आवास विभाग को शामिल करते हुए समिति गठित की जाएगी। 
समग्र शिक्षा अभियान के भवन कार्यों के लिए समिति
समग्र शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जांच और निरीक्षण के लिए अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (गुण नियंत्रण खण्ड), अधिशाषी अभियन्ता, समग्र शिक्षा अभियान की सदस्यता में समिति गठित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भवनों एवं सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से इन कार्यों की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं। ऐसे में इन कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है, जो प्रदेश भर में इस अभियान के दौरान सड़कों एवं भावनाओं के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की जांच करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है