सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बिजली घर से रवाना होगी रन फॉर यूनिटी

अधिकाधिक जन सहभागिता करें सुनिश्चित- एडीएम

Oct 30, 2025 - 11:53
 0
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बिजली घर से रवाना होगी रन फॉर यूनिटी
भरतपुर, (कौशलेन्देद्शर दत्तात्रेय) के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 150वीं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसमें स्टाफ के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे बिजली घर से होगा, जो कलेक्ट्रेट, यातायात चौराहा, मल्टीपरपज स्कूल, मानसिंह चौराहा होते हुए पुनः बिजली घर पर समाप्त होगी। इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विद्यार्थी, शिक्षक, खेल प्रेमी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, महिलाएं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, प्राथमिक उपचार, ध्वनि व्यवस्था एवं स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी को छात्रों एवं स्काउट-गाइड्स के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने, जबकि नगर निगम सचिव को पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि वे आवश्यकता अनुसार शारीरिक शिक्षिक नियुक्त करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
सभी विभागों के कार्मिक भाग लेगें-
अतिरिक्त कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्टॉफ के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेगें तथा अनय लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस दौरान सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, जिला परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल, नगर निगम सचिव विजय प्रताप सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र गोपालिया, टीआई अजय सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है