अलवर जनाना अस्पताल से आईसीयू में भर्ती प्रसूता लापता साढ़े 6 घंटे बाद भगतसिंह सर्किल पर मिली, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Nov 2, 2025 - 06:25
 0
अलवर जनाना अस्पताल से आईसीयू में भर्ती प्रसूता लापता साढ़े 6 घंटे बाद भगतसिंह सर्किल पर मिली, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अलवर (अनिल गुप्ता)  जनाना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, जब शनिवार तड़के आईसीयू में भर्ती एक प्रसूता अचानक लापता हो गई। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी महिला की कुछ दिन पहले डिलीवरी हुई थी और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल स्टाफ के अनुसार, महिला को सुबह 3:50 बजे तक बेड पर देखा गया, लेकिन 4 बजे के बाद वह गायब मिली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रसूता के पति ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों  जनाना व सामान्य अस्पताल, कंपनी बाग और नेहरू गार्डन में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंततः परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी पुलिस को सूचना दी और बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस और गार्डों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें महिला अस्पताल से बाहर जाती दिखाई दी। लगभग साढ़े छह घंटे बाद सुबह करीब 10:30 बजे प्रसूता भगतसिंह सर्किल के पास बैठी मिली, जिसके बाद उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌

प्रसूता ने बताया कि उसे अचानक घबराहट और बीपी की समस्या महसूस हुई, जिसके चलते वह अस्पताल से बाहर निकल आई। परिजनों के अनुसार, महिला को दौरे पड़ने की शिकायत रहती है। हालांकि महिला सुरक्षित लौट आई, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। 24 घंटे गार्ड और स्टाफ ड्यूटी पर रहने के बावजूद किसी को प्रसूता के बाहर निकलने की भनक तक नहीं लगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................