श्याम जागरण में बही भजनों की रस गंगा, श्याम दरबार व छप्पन भोग की झांकी सजाई

Nov 18, 2025 - 12:32
 0
श्याम जागरण में बही भजनों की रस गंगा, श्याम दरबार व छप्पन भोग की झांकी सजाई

सकट. क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में सेढ माता मंदिर के पास स्थित पटेल मौहल्ले में बाबा श्याम का विशाल रात्रि जागरण आयोजित हुआ। जागरण में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। जागरण कार्यक्रम की शुरुआत आभानेरी के गायक कलाकार कमलेश तिवाड़ी ने गणपत जी महाराज तुम्हारा क्या कहना,, गणेश वंदना सुनाकर की। श्याम बाबा के जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले श्याम बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाकर मत्था टेक मन्नत मांगी। वही हरीनाथपुरा के कलाकार पंकज ने गणेश वंदना के बाद श्याम बाबा का भजन मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने सहित हनुमान जी का भजन थारी जय हो पवन कुमार मैं वारी जाऊं बालाजी व रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी न्यारी भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वही जागरण में गायक कलाकार ओमी सैनी ज्ञानेंद्र शर्मा ने श्याम बाबा का भजन सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, लगे कुटिया दुल्हन सी मेरे सरकार आए हैं,, व माता का भजन लगन मैया से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं से खूब तालियां बजवाई वहि बाबा श्याम का भजन कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है थाने भोग लगाना है सहित हनुमान जी का भजन छोटो सो बांदर हद करगो सवामणी का लड्डू सारा चट करगो भजन गाकर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जागरण के दौरान बाबा श्याम व हनुमान जी का भव्य दरबार सजाया गया। साथ ही बाबा श्याम को छप्पन भोग की प्रसादी का भोग लगाया गया। दरबार में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर हवन पूजन किया गया। आयोजक ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि जागरण का समापन प्रातः 4 बजे आरती के साथ किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दरबार में छप्पन भोग की प्रसादी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया जागरण में गांव राजपुर बड़ा सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। इस मौके पर रामोवतार, शिबू दयाल, प्रहलाद, महेश, राजेश, पवन, अमित, कपिल, योगेन्द्र, दीपांशु, भावेश, अशोक, राजेश, मनोज, हरीश, शिवचरण, सीटटू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है