स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न

Dec 21, 2025 - 15:03
 0
स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न

जयपुर (कमलेश जैन) अम्बेडकर युवा संगठन, महेश नगर, जयपुर के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, महेश नगर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 
शिविर में महेश नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह सहित सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना रहा।

शिविर के संयोजक दिनेश महावर ने जानकारी दी कि आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग से शिविर को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर कमल कुमार, राजकुमार बैरवा, राम कुमार जाटव, हरेन्द्र कुमार, विष्णु बडेतिया, युगल किशोर, मांगीलाल अटल, तिलक महावर, खेमचंद महावर, विनोद कुमार वर्मा, रूपेंद्र महावर, मोहन लाल बैरवा, प्रदीप कुमार वर्मा, विनोद अटल, बाबूलाल वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अम्बेडकर युवा संगठन भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है