भरतपुर सांसद कठूमर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बरामदे निर्माण का शिलान्यास करेंगी 23 को
कठूमर (दिनेश लेखी) अभिभाषक संघ कठूमर द्वारा रविवार को खेरली स्थित सांसद कार्यालय पर मध्य प्रदेश राज्य की सह प्रभारी एवं एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव सांसद संजना जाटव द्वारा कठूमर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बरामदा निर्माण हेतु बीस लाख तेहत्तर हजार रुपये की राशि सांसद निधि से स्वीकृत करने पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुभाष अर्रूवा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद का साफा बंधन कर स्वागत सम्मान किया।
अध्यक्ष सुभाष अर्रूवा ने बताया कि सांसद ने अपने सरकारी फंड से अधिवक्ताओं के लिए बरामदा बनवाने के लिए लगभग 20 लाख 73000 हजार रुपये मंजूर किए है। बरामदा का शिलान्यास सांसद संजना जाटव के कर कमलों द्वारा 23 दिसंबर मंगलवार को किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद संजना जाटव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष अर्रूवा, सचिव समन्दर शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र कठूमर, सत्येंद्र चौधरी, अखय सिंह राणा एडवोकेट का साफा बंधन कर सम्मान किया।

