विकास रथ पहुंचा रहे हैं गांव-गांव सरकार का संदेश

Dec 22, 2025 - 01:51
 0
विकास रथ पहुंचा रहे हैं गांव-गांव सरकार का संदेश


भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चलाया जा रहे विकास रथ गांव-गांव में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ फिल्मों के माध्यम से विकास कार्यों को भी बता रहे हैं।
सेवर पंचायत समिति के ग्राम बरसो व बछामदी में रविवार को विकास रथ के पहुंचने पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने रथ का भावभीना स्वागत किया। आम नागरिकों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विकास कार्यों के साहित्य का वितरण भी किया गया। रथ के माध्यम से 15 विभिन्न विकास फिल्मों का प्रदर्शन ग्रामीण जनों के बीच किया जाकर प्रदेश में हुये विकास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों की सफल कहानियों को प्रदर्शित किया।
 प्रचार साहित्य का वितरण करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य सरकार ने 2 वर्ष में ग्रामीण शहरी क्षेत्र के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं इसका दिग्दर्शन रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक प्रचार सहित्य में दी गई योजनाओं से जानकारी लेकर स्वयं भी लाभ लें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। रथ के ग्राम में पहुंचने पर महिलाओं ने कलश के साथ पूजन कर स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को शिकायत पेटी में डालकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के बारे में भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सहित क्षेत्रीय ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है