सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने का झांसा देकर ठगी, बदमाश पकड़ा

Jan 11, 2026 - 12:45
 0
सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने का झांसा देकर ठगी, बदमाश पकड़ा

अलवर (राजस्थान) सदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में मोबाइल बेचने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले वाले साइबर ठग सोहिल खान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ऑनलाइन ठगी में उपयोग मोबाइल व मोबाइल सिमकार्ड बरामद किया है। पुलिस ने साइबर सेल से मिली साइबर ठग की लोकेशन के आधार पर गांव लुहरवाड़ी में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां साइबर ठग सोहिल पुत्र आसम खान निवासी भुवाका ने लोगों से ऑनलाइन ठगी करता मिला। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया। पूछताछ में ठग ने बताया कि उसने फर्जी वीवो सर्विस सेंटर ऑफर सेल-80 के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाई हुई थी। गूगल से सर्च करके वीवो कंपनी मोबाइलों की फोटो को एडिट कर उस पर कम प्राइज लिखकर सोशल मीडिया पर डालकर ठगी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ताकि, गैंग में शामिल अन्य साइबर ठगों को चिन्हित किया जा सके।

पुलिस ने साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने को लेकर ऑपरेशन साइबर संग्राम-2.0 चलाया हुआ है। फिर भी अलवर जिला साइबर क्राइम का हॉट-स्पॉट बना हुआ हैं। पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम-2.0 को 1 जनवरी 2026 से शुरू किया। ऑपरेशन का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना और आमजन को जारी एडवाइजरी से डिजिटल सुरक्षा सिखाना है। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा प्रयुक्त कार्यप्रणाली के बारे में आमजन को जागरूक करना है। पुलिस का साइबर फ्रॉड की वारदातों पर अंकुश लगाने पर विशेष फोकस हैं। लेकिन, साइबर फ्रॉड की वारदात कम नहीं हो रही है। सदर थाना पुलिस ने पिछले 8 दिन में दूसरा साइबर ठग गिरफ्तार किया है। इससे पहले 2 जनवरी को एक ठग को पकड़ा था। जिले में वर्ष 2025 में साइबर फ्रॉड के 276 प्रकरण दर्ज हुए थे और 425 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................