रामगढ़ में पुरानी तहसील इमारत तोड़ने का काम शुरू: 3 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन, सुरक्षित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Jan 11, 2026 - 12:47
 0
रामगढ़ में पुरानी तहसील इमारत तोड़ने का काम शुरू: 3 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन, सुरक्षित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगढ़ कस्बे में पुरानी और जर्जर तहसील भवन को पूरी तरह ध्वस्त करने का काम शुरू हो गया है। यहां करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नया तहसील भवन बनाया जाएगा।

पहले चरण में तहसील की मुख्य इमारत तोड़ी जा चुकी थी। अब ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से शेष बची दो मंजिला खंडहर इमारत को भी हटाया जा रहा है। रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता और पीडब्ल्यूडी विभाग की सहायक अभियंता खुशबू मीना ने मौके पर निरीक्षण कर खंडहर हटाने के निर्देश दिए हैं।

  • तहसीलदार चैंबर में लकड़ी की छत गिर गई थी

करीब डेढ़ वर्ष पहले तहसील भवन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। तत्कालीन तहसीलदार उमेश चंद शर्मा के चैंबर में लकड़ी की छत अचानक गिर गई थी। इस घटना के बाद जिला कलेक्टर के आदेश पर भवन को खंडहर घोषित कर दिया गया था।

हादसे के बाद तहसील कार्यालय को बहादुरपुर रोड स्थित मिनी सचिवालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में तहसील का पूरा प्रशासनिक कार्य यहीं से संचालित हो रहा है। हालांकि, तहसील परिसर में अब भी सिविल कोर्ट का संचालन जारी है और अधिवक्ता वहीं बैठकर काम कर रहे हैं।

  • इमारत हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

सरकार द्वारा नए तहसील भवन के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद पुरानी इमारत को हटाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे आमजन को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................