इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने किया मीडिया कर्मियों का अभिनंदन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) अजयमेरू प्रेस क्लब में अध्यक्ष रमेश अग्रवाल के साथ नव निर्वाचित कार्यकारिणी मीडिया कर्मियों का इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी ने मीडिया कर्मियों का अभिनंदन किया । डॉ लाल थदानी संस्थापक मुख्य संरक्षक ने संस्था का पिछले 5 वर्षों के संगीतमय सफ़र के साथ साथ वृद्धजन, विकलांग और मूक बधिर बच्चों, दृष्टि बाधित बालिकाओं के साथ समाजोपयोगी संपन्न कार्यों का परिचय दिया ।
रमेश अग्रवाल का गोपेन्द्र सिंह राठौड़, एनके भार्गव और सहपाठी रविन्द्र माथुर ने साफ़ा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। पुष्पा क्षेत्रपाल ने रमेश अग्रवाल जी की फोटो जड़ा आकर्षक मोमेंटो भेंट किया । कुमकुम जैन, अनीता यादव और अन्य सदस्यों ने सभी मीडिया कर्मियों का मोतियों की माला पहनाकर अभिवादन किया ।
रमेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के व्यस्तम प्रेस कार्यों के अलावा मनोरंजन के लिए साहित्य, संगीत , खेल कूद, कैरम, क्रिकेट आदि मीडिया साथियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विविध रिक्रिएशनल गतिविधियों की जानकारी दी ।
सभी पत्रकारों ने मुक्त कंठ से डॉ लाल थदानी डॉ दीपा थदानी के नेतृत्व में अनेक वर्षों से चिकित्सा , साहित्य और समाजोपयोगी गतिविधियों से पूरा शहर परिचित है की प्रशंसा की ।
पिछले 5 वर्षों से संगीत के माध्यम से कुंठा , तनाव, अवसाद, अकेलेपन आत्मघात त्रासदी , हृदय, कैंसर जैसे गंभीर रोगियों का मनोवैज्ञानिक तरीके से संगीत के माध्यम से प्रयासरत हैं जो काबिले तारीफ़ है।
कार्यक्रम में प्रताप सशक्त, सत्यनारायण जाला, अनुराग जैन, चंद्रप्रकाश कटारिया, अनिल आईनानी, राजकुमार पारीक , अब्दुल सलाम कुरैशी, अमित डाणी , सतीश कुमार शर्मा, जीएस विरदी आदि उपस्थित थे ।