अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी,एक दर्जन मशीनें सीज, वन माफिया में हड़कंप

Jan 19, 2026 - 13:52
 0
अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी,एक दर्जन मशीनें सीज, वन माफिया में हड़कंप

हलैना ( विष्णु मित्तल) उपवन संरक्षक प्रमोद कुमार धाकड़ के निर्देशन में एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में रेन्जर नदबई के अंतर्गत संचालित आरा मशीनों की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित पाई गई आरा मशीनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान हलैना क्षेत्र में नत्थन पुत्र हरभान जाति गुर्जर निवासी झालटाला, शिवराम पुत्र सियाराम जाति गुर्जर निवासी झालाटाला, राजेंद्र पुत्र केशव सिंह जाति लुहार निवासी वेवर, विष्णु पुत्र राम खिलाड़ी जाति जांगिड़ निवासी वेवर, चंद्रभान जाति जाट निवासी जहांपुर तथा मानसिंह जाति माली निवासी हलैना की अवैध आरा मशीनों को सीज किया गया।
एवं नदबई क्षेत्र में सुरेश जाति नाई निवासी नदबई, प्रहलाद जाति लुहार निवासी लुहासा, दीवान जाति जांगिड़ निवासी नदबई, करण जाति जांगिड़ निवासी नदबई, परभाती जाति जांगिड़ निवासी बैलारा एवं बाबूलाल जाति जांगिड़ निवासी अरौदा की अवैध आरा मशीनों पर भी कार्रवाई की गई।
कुल मिलाकर एक दर्जन अवैध आरा मशीनों को सीज किया गया तथा मशीनों पर पड़ी लकड़ियों को भी जप्त किया गया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से आरा मशीन संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान सुमित सिंह वनपाल (नाका डहरा मोड़), रेनू वाला वनपाल (नाका खेड़ी मोड़), हेमलता वनपाल (नाका हलैना), ओमेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, धर्मयुग, हुकम सिंह (वृक्ष पालक), रमन (वृक्ष पालक), लाखन सिंह (वाहन चालक) सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................