श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा जन सैलाब, 31 जनवरी को होगा सन्त सम्मेलन एवं विशाल भण्डारा

Jan 30, 2026 - 12:26
 0
श्रीराम महायज्ञ में उमड़ा जन सैलाब, 31 जनवरी को होगा सन्त सम्मेलन एवं विशाल भण्डारा

 हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गढ़ी वाले हनुमान भक्त मण्डल एवं क्षेत्र के सर्व समाज की ओर से सन्त रामसेवक दास महाराज डुण्डो बाबा के सानिध्य में वैर उपखण्ड  के गांव हाथौड़ी स्थित श्री गढ़ीवाले हनुमान जी मन्दिर पर चल रहे 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ ,श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। महायज्ञ की पूर्णाहूति व श्री भागवत कथा के समापन में भारी संख्या में सन्त एव श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जो करीब 800 से अधिक मीटर ऊंची पहाड़ी पर हिंसक जानवरों की स्थली वाले  करीब 2 किमी उबड़- खाबड़ से रास्ता से गुजर कर कार्यक्रम में शामिल होते हैं। जिससे भक्तों में मंदिर के प्रति आज तक कायम है जो हिंसक जानवरों की चिंता नहीं करते हुए घड़ी वाले हनुमान के दर्शन करने के लिए रोजाना आते जाते हैं, 23 से 30 जनवरी तक हुए 21 कुण्डीय श्रीराम यज्ञ में वेदमन्त्र की सवा दो लाख से अधिक आहुतियां पूर्ण हुई। ये धार्मिक कार्यक्रम सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, वन सम्पदा एवं वन जीव-जन्तुओं की रक्षा व संरक्षण, गौवंश, सन्त सेवा, मानव सेवा, करीब 300 वर्ष पुराने हाथौड़ी किला जीर्णोद्धार तथा मानव कल्याण व देश के उत्थान, आदि उद्देश्यों को लेकर कराया जा रहा है।  श्री हनुमान मन्दिर के महन्त रामसेवक दास महाराज ने बताया कि 23  से 31 जनवरी तक श्रीराम मंदिर महोत्सव मनाया जा रहा है। 30 को 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहूति हो गई और कथा का समापन भी हो गया। 30 जनवरी से कीर्तन दंगल , सन्त समागम की शुरुआत हो गई, जो 31 जनवरी तक चलेगा। 31 को महाआरती, फुल बंगला दर्शन, सन्त सम्मेलन एवं विशाल भण्डारा होगा। कार्यक्रम में हाथौड़ी, सीता, रायपुर, जहाज, वैर, बल्लभगढ़,किरावली , केर , नरहरपुर, नीमली आदि गांवों के श्रद्धालु एवं सन्त भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हाथौड़ी के प्रशासक फतेह सिंह, पूर्व सरपंच कुबेर सिंह, इन्तर सिंह, विजय सिंह गुर्जर सरपंच, दयाराम, मान सिंह, साहित्य, रचना कुमारी, प्रीति कुमारी, हेमा देवी, शकुन्तला, गीता देवी, मानसिंह, चरन सिंह आदि सन्त सेवा में लगे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................