राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 9 अप्रेल को भीलवाड़ा दौरे पर; जीतो (JITO) के कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रशासन ने की तैयारियाँ पूरी
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 9 अप्रैल (गुरुवार) को एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।
सुबह जयपुर से प्रस्थान, 8:10 बजे पहुंचेंगे भीलवाड़ा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 7:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और 8:10 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे।
JITO के कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्यपाल बागड़े हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर पहुंचेंगे, जहां वे जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद अलवर के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत राज्यपाल 9:20 बजे पुनः पुलिस लाइन हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे अलवर के लिए रवाना हो जाएंगे,जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल के दौरे को देखते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, स्वागत और व्यवस्था संबंधी सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

