ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना स्कूल का अतिक्रमण हटाया, 10 पुश्तैनी पट्टे वितरित

Jul 13, 2026 - 18:45
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना स्कूल का अतिक्रमण हटाया, 10 पुश्तैनी पट्टे वितरित

जहाजपुर (मो आजाद नेब)  ग्राम पंचायत शक्करगढ़ में आयोजित ग्रामीण जनसमस्या समाधान एवं सेवा शिविर के दौरान माल की झोपड़ी स्थित राजकीय विद्यालय की भूमि पर वर्षों से चला आ रहा अतिक्रमण हटाया गया। यह अतिक्रमण विद्यालय की चारदीवारी (बाउंड्री) के भीतर था, जिसे प्रशासन की मौजूदगी में हटाकर विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। राजस्व विभाग की ओर से 10 पुश्तैनी पट्टे वितरित किए गए, जबकि 32 नए पट्टों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा राजस्व संबंधी मामलों में 2 बंटवारे, धारा 136 के 19 शुद्धिकरण तथा 15 नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

कृषि विभाग को 12 पाइपलाइन एवं 13 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए "राज किसान" ऐप डाउनलोड करवाया गया। साथ ही भीमपुरा तालाब के छोरों की सफाई कराने का ग्रामीणों ने आवेदन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पालनहार योजना के 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 2 लाभार्थियों की पेंशन का नवीनीकरण किया गया। खाद्य सुरक्षा योजना से अब तक वंचित रहे 3 पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की आयुर्वेद इकाई में बारिश के मौसम के कारण पेट दर्द सहित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित 57 लोगों की जांच कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया गया।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर में मौके पर समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है